MP Election 2023 : कलेक्टर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

MP Election 2023 : कलेक्टर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
X
आगामी चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। 17 नवंबर को मतदान किया जाना है। इसके लिए आज नेपानगर में कलेक्टर और एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है। साथ ही व्यवस्था जुटाने के निर्देश भी दिये हैं।

बुरहानपुर। आगामी चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। 17 नवंबर को मतदान किया जाना है। इसके लिए आज नेपानगर में कलेक्टर और एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है। साथ ही व्यवस्था जुटाने के निर्देश भी दिये हैं। कलेक्टर ने नेपानगर के आदर्श मतदान केंद्र केंद्रीय विद्यालय सहित अन्य मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेपानगर के तीन संवेदनशील मतदान केंद्रों में सामान्य पुलिस बल के साथ एडीशनल पुलिस बल तैनात किया जाना है।

कलेक्टर भव्या मित्तल और एसपी देवेंद्र पाटीदार ने मतदान केंद्र का निराक्षण किया है। इस मौके पर कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि नेपानगर क्षेत्र में 3 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। जिनमें बाकड़ी, सिवल और घाघरला शामिल है। इन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जा रहा है। साथ ही माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए जाने हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की भी व्यवस्था की गई है। सआथ ही उन्होंने बताया कि आज से नामांकन शुरू होने है। जिसके लिए व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। इस मौके पर एसपी देवेंद्र पाटीदार, एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा, नपा प्रभारी सीएमओ धीरेंद्र सिकरवार सहित अन्य अफसर मौजूद थे।

Tags

Next Story