35 हजार में टूटा कंप्यूटर बाबा का आशियाना, कांग्रेसी नेताओं ने जेल में की मुलाकात

इंदौर। उपचुनाव के पहले शिवराज सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालने वाले नामदेव दास त्यागी (कम्प्यूटर बाबा) सेंट्रल जेल में बंद हैं। प्रशासन उनके अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने में जुटी हुई है। गोम्मट गिरी वाले आश्रम में प्रशासन द्वारा जारी कार्रवाई के दौरान बाबा को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज गया था।
जानकारी के मुताबिक गोमटगिरी स्थित कंप्यूटर बाबा के आशियाने को तोड़ने में जिला प्रशासन को 35 हजार रूपये खर्च करने पड़े। नगर निगम ने आश्रम अवैध निर्माण को तोड़ने के बदले उक्त राशि की मांग की है। जबकि अंबिकापुरी कॉलोनी और सुपर कॉरिडोर पर कंप्यूटर बाबा द्वारा किए गए अतिक्रमण को तोड़ने के बदले नगर निगम जिला प्रशासन से कोई राशि नहीं लेगा।
क्योंकि उक्त दोनों स्थल नगर निगम सीमा में आते हैं जबकि गोमटगिरी स्थित बाबा का आश्रम नगर निगम सीमा से बाहर है। नगर निगम गोमटगिरी स्थित आश्रम के अवैध निर्माण तोड़ने के लिए चार पोकलैंड, दो जेसीबी मशीनें और 120 मजदूरों को लगाया गया था।
शिवराज सिंह सरकार में राज्यमंत्री रहे कंप्यूटर बाबा ने विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस का हाथ थाम लिया था और उसके पक्ष में जमकर प्रचार भी किया था।
बता दें सोमवार दोपहर पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी, देपालपुर विधायक विशाल पटेल, विधायक संजय शुक्ला, सांवेर से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाला, सदाशिव यादव, पूर्व विधायक अश्विन जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी सेंट्रल जेल पहुंचे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS