Navratri 2023 : देवी मां के दरबारों में दिखाई दे रहा आस्था और भक्ति का संगम, लगाया 56 भोग

देवी मां के दरबारों में दिखाई दे रहा आस्था और भक्ति का संगम, लगाया 56 भोग
भोपाल। शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि पर राजधानी में धूम देखने को मिल रही है। नवरात्रि के आठवें दिन रविवार को महाअष्टमी पूजा व कन्या पूजा के साथ कई जगहों पर भंडारे के आयोजन किए गए। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और मां भवानी के जयकारे गूंजते रहे। देवी दरबारों में आस्था व भक्ति का संगम दिखाई दिया।
सोमवार को नवरात्रि के समापन पर हवन, कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त से ही कर्फ्यू वाली माता के मंदिर, काली मंदिर तलैया तथा टीटी नगर स्थित माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़े लगी थी। इसके अलावा गुफा मंदिर, बिड़ला मंदिर तथा श्री बड़वाले महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम झरनेश्वर मंदिर में मां त्रिपुर सुंदरी को महाअष्टमी पर 56 भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। अशोका गार्डन स्थित दुर्गा धाम, नौ माताएं मंदिर में महाआरती की गई। लोग मध्य रात तक आस्था के सागर में गोते लगाते रहे। वहीं शाहजहांनाबाद स्थित मां चामुंडा दरबार में पं. रामजीवन दुबे के सानिध्य में महाअष्टमी पर विशेष पूजन संपन्न हुआ। बंगाली समाज ने महाअष्टमी पर संधि पूजा का आयोजन किया।
ब्रह्म मुहूर्त से ही कर्फ्यू वाली माता के मंदिर, काली मंदिर तलैया तथा टीटी नगर माता मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। इसके अलावा गुफा मंदिर, बिड़ला मंदिर तथा श्री बड़वाले महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग मध्य रात तक आस्था के सागर में गोते लगाते रहे।
शहर के श्यामला हिल्स स्थित श्री दादाजी धूनी वाले दरबार में नवरात्र महापर्व के चलते शतचंडी महा रूद्र का आयोजन किया जा रहा है। दादा नाम संकीर्तन और वैदिक मंत्र के बीच विद्वान ब्राह्मणों द्वारा रोजाना आहुतियां दी जा रही है। आश्रम के साधक संत दादा भाई ने बताया कि नवमी पर विशेष हवन के साथ कन्या भोजन में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आज होगा पर्व का समापन
सर्वार्थसिद्धि-रवियोग में दुर्गा महानवमी पर्व मनाया जाएगा। नवरात्र पर्व सोमवार को नौवी के साथ ही समापन हो जाएगा। इसके साथ ही झांकियों के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हालांकि सभी प्रमुख झांकियों की प्रतिमाओं के विसर्जन मंगलवार को किए जाएंगे।
गुप्ता द्वारा महाआरती एवं गरबे का आयोजन किया गया। गरबे एवं महाआरती में लालघाटी क्षेत्र के लोगों ने उत्साह पूर्वक आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को महिला मंडल द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। मृत्युंजय महादेव मंदिर विजय नगर, लालघाटी में मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक गुप्ता द्वारा महाआरती एवं गरबे का आयोजन किया गया। गरबे एवं महाआरती में लालघाटी क्षेत्र लोगों ने उत्साह पूर्वक आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को महिला मंडल द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS