MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में टूट रही कांग्रेस! कार्यकर्ता ही निकाल रहे कमलनाथ के प्लान की हवा

MP Election 2023 :  मध्यप्रदेश में टूट रही कांग्रेस! कार्यकर्ता ही निकाल रहे कमलनाथ के प्लान की हवा
X
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी-कांग्रेस काफी सक्रिय दिखाई दे रही है। बीजेपी में अंर्तकलह तो सामने आ रही है, और अब कांग्रेस में भी कलह देखी जा रही है। एक और कमलनाथ, दिग्विजय सिंह पार्टी को एकजुट करने में लगे तो वही दूसरी और उनके ही कार्यकर्ता पार्टी को पलीता लगाने में लगे हुए है।

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी-कांग्रेस काफी सक्रिय दिखाई दे रही है। बीजेपी में अंर्तकलह तो सामने आ रही है, और अब कांग्रेस में भी कलह देखी जा रही है। एक और कमलनाथ, दिग्विजय सिंह पार्टी को एकजुट करने में लगे तो वही दूसरी और उनके ही कार्यकर्ता पार्टी को पलीता लगाने में लगे हुए है।

पहली कलह

दसअल, चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में तीन अंर्तकलह देखने को मिली हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मे ही भीड़कर कमलनाथ के प्लान की हवा निकाल रहे है। सबसे पहले खंडवा में कांग्रेस में भारी गुटबाजी देखने को मिली। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं में भयंकर लात-घूंसे चले। इतना ही नहीं खंडवा प्रभारी पर पैसे लेने के आरोप भी लगे।

दूसरी कलह

दूसरी अंर्तकलह अशोकनगर जिले में देखने को मिली। यहां कांग्रेस की कमलनाथ संदेश यात्रा के दौरान नेताओं में माइक को लेकर युद्ध हो गया। संदेश यात्रा के दौरान अशोकनगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के हाथ से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने माइक छीन लिया तो विवाद जैसी स्थिति बन गई।

तीसरी कलह

तीसरी अंर्तकलह महाकाल की नगरी उज्जैन में देखने को मिली, यहां कमलनाथ के दौरे से पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था। वायरल ऑडियों में उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं लेने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओं नोटिस थमा दिया और पद से मुक्त कर दिया।

आपको बता दें कि सामने आई अंर्तकलह से साफ जाहिर होता है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कमलनाथ और दिग्विजय ंिसंह लगातार कार्यकर्ताओं को एकजुट का पाठ पड़ा रहे है तो वही नेता और कार्यकर्ता खुले तौर पर कांग्रेस को कमजोर करने में जुटे हुए है।

Tags

Next Story