सलमान हत्याकांडः कांग्रेस पार्षद हत्याकांड के हत्या कांड का मामला, दिग्विजय थाने के सामने ही दिया धरना

सलमान हत्याकांडः कांग्रेस पार्षद हत्याकांड के हत्या कांड का मामला, दिग्विजय थाने के सामने ही दिया धरना
X
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सलमान के परिजनों से मुलाकात कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, मृतक सलमान के शव को रखकर खजुराहो थाने के सामने दिग्विजय सिंह ने धरना दे दिया।

खजुराहो। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान खान की हत्या मामले में पार्टी आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आ रही है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सत्याग्रह पर बैठे हैं। सिंह ने साफ कह दिया है कि जबतक सलमान के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता वे नहीं उठेंगे।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सलमान के परिजनों से मुलाकात कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, मृतक सलमान के शव को रखकर खजुराहो थाने के सामने दिग्विजय सिंह ने धरना दे दिया। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और मृतक के परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की घोषणा नहीं होती, तब तक थाने के सामने से नहीं हटेंगे।

दिग्विजय ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों पर नामजद क्यों नहीं किया। आरोपी खुलेआम वोट डालते रहे हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी कोई आम व्यक्ति होता, तो अब तक पुलिस-प्रशासन उसके घर पर बुल्डोजर चलवा देता। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन यह याद रखे कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ मामला दर्ज किया है, तो गिरफ्तार पूरी ताकत से खड़ी है।

घटना स्थल पर दिग्विजय सिंह खाट लगा लगाकर खजुराहो थाने के बाहर लेट गए इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। माना जा रहा है कि सिंह का धरना कल भी जारी रह सकता है। सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।

Tags

Next Story