Mp Congress : कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में अधिकारियों के शामिल होने पर जताया विरोध, विवेक तंखा ने जारी की तस्वीर

Mp Congress : कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में अधिकारियों के शामिल होने पर जताया विरोध, विवेक तंखा ने जारी की तस्वीर
X
कांग्रेस ने सतना कलेक्टर और निगमायुक्त की तसवीर को लेकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही के शामिल होने पर कांग्रेस इसका कडा विरोध कर रही है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने ट्वीटर पर यह तस्वीर साझा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

भोपाल। कांग्रेस (congress) ने सतना कलेक्टर (satna collector) और निगमायुक्त (corporator) की तस्वीर (picture) को लेकर बखेड़ा (issues) खड़ा कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही के शामिल होने पर कांग्रेस इसका कडा विरोध कर रही है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने ट्वीटर पर यह तस्वीर साझा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

तन्खा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सतना में RSS के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वज प्रणाम करने की तस्वीर सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की हैं !! ऐसे रिश्तों से लोक अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कैसे करा पायेंगे। ⁩ ऐसे सब अधिकारियों को चुनाव संबंधित तैयारीओ से दूर रखे।

दिग्विजय का रिट्वीट

विवेका तंखा के ट्वीट पर रिट्वीट करते दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि भाजपा ने पूरी संवैधानिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। मुख्य सचिव महोदय आप से तो हमें कोई उम्मीद नहीं है फिर भी देखते हैं की आप कितने निष्पक्ष हैं।

Tags

Next Story