कंप्यूटर बाबा पर एक्शन से बिफरी कांग्रेस, कल मिलने जेल जायेंगे दिग्विजय सिंह

कंप्यूटर बाबा पर एक्शन से बिफरी कांग्रेस, कल मिलने जेल जायेंगे दिग्विजय सिंह
X
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कम्प्यूटर बाबा से मिलने सोमवार को इंदौर जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। राजनीतिक संबंधों के कारण चर्चा में रहने वाले कंप्यूटर बाबा (रामदेव दास त्यागी) का इंदौर के जम्बूड़ी हप्सी गांव में सरकारी जमीन पर बने आश्रम को रविवार सुबह ढहा दिया गया। इस दौरान विरोध करने पर पुलिस ने बाबा सहित सात लोगों को जेल भेज दिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कम्प्यूटर बाबा से मिलने सोमवार को इंदौर जाएंगे। वे सुबह अपनी कार से इंदौर के सेंट्रल जेल के लिए रवाना होंगे।

इसको लेकर विवाद बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। इंदौर प्रशासन ने राज्य सरकार के खिलाफ उपचुनाव में प्रचार करने वाले कम्प्यूटर बाबा के आश्रम को तोड़ने के पहले ही जेल में भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह सोमवार सुबह 10.30 भोपाल से कार से इंदौर जाएंगे। उनका दोपहर डेढ़ बजे वहां पहुंचने का कार्यक्रम है। दोपहर करीब 2 बजे कम्प्यूटर बाबा से मुलाकात करेंगे। यहां उनका करीब 4 घंटे रुकने का इंतजार है। उनके वहां करीब चार घंटे वहां रुकने के कार्यक्रम को देखते हुए विरोध प्रदर्शन की आशंका बढ़ गई है। इससे पहले भी वे इसे शासन की बदले की राजनीति बता चुके हैं। रात 9 बजे वे भोपाल लौट आएंगे।

बता दें मध्य प्रदेश के इंदौर में कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ रविवार को अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई की गई। बाबा के गोम्मट गिरी वाले आश्रम को प्रशासन ने तोड़ दिया और बाबा को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

Tags

Next Story