जो पीएम मोदी को गाली देता है, कांग्रेस उसको देती है प्रमोशन, जानिए किसने कहा

Minister Bhupendra Singh : मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर एक गंभीर आरोप लगाया है। मंत्री भूपेंन्द्र सिंह ने कहा है कि जो नेता प्रधानमंत्री मोदी को गाली देता है, कांग्रेस उसे प्रमोशन देती है। देश में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और गरीबी कांग्रेस की देन हैं।
दरअसल, यह गंभीर आरोप जबलपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप शामित हुए कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिया। मीडिया से बातचीत करते हुुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किसी पर आरोप लगाने का हक नहीं है। कांग्रेस ने 15 महीनों की सरकार में प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबो दिया था और अब कांग्रेस खुद करप्शन का मुद्दा उठा रही है।
वोटर्स को राक्षस वाले बयान पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सत्ता से लगातार दूर रहकर कांग्रेस फ्रस्टेशन की शिकार हो गई है। कांग्रेस में पीएम मोदी को गाली देने वालों को प्रमोशन मिलता है। आपको बता दें कि समारोह के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS