MP Election 2023: हरिभूमि स्पेशल! 20 साल से कांग्रेस को बुधनी सीट पर जीत का इंतजार, 2006 से नहीं खोज पाई 'मामा' शिवराज के करिश्मे की काट

MP Election 2023: हरिभूमि स्पेशल! 20 साल से कांग्रेस को बुधनी सीट पर जीत का इंतजार, 2006 से नहीं खोज पाई मामा शिवराज के करिश्मे की काट
X
मामा' अपनी पारंपरिक सीट बुधनी से ही ताल ठोकेंगे। सिहोर जिले में आने वाली बुधनी विधानसभा राज्य के सबसे प्रमुख और चर्चित सीटों में से एक है। ये सीट चर्चाओं में इसलिए भी है, क्योंकि पिछले 20 सालों से यहां बीजेपी का कब्जा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से लगातार पांच पर विधायक हैं। ये इलाका उनका गृह क्षेत्र भी है।

MP Election 2023: भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए अपने 230 सीट पर प्रत्‍याशियों को उतार दिया है। तमाम कयासों और अटकलों के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी सीट से ही टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है। 'मामा' अपनी पारंपरिक सीट बुधनी से ही ताल ठोकेंगे। सिहोर जिले में आने वाली बुधनी विधानसभा राज्य के सबसे प्रमुख और चर्चित सीटों में से एक है। ये सीट चर्चाओं में इसलिए भी है, क्योंकि पिछले 20 सालों से यहां बीजेपी का कब्जा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से लगातार पांच पर विधायक हैं। ये इलाका उनका गृह क्षेत्र भी है।

दिलचस्‍प रहा है बुधनी सीट का इतिहास

सीहोर जिले की इस चर्चित सीट का चुनावी इतिहास बड़ा दिलचस्‍प रहा है। इस सीट पर 20 साल से कांग्रेस पार्टी जीत की प्रतीक्षा कर रही है। श‍िवराज सिंह चौहान इस सीट से लगातार पांच बार जीतकर मध्‍य प्रदेश विधानसभा में पहुंचे हैं। अपने गृह क्षेत्र से मामा के नाम से लोकप्रिय शिवराज इस बार फ‍िर चुनावी मैदान में हैं।

क्या कहते हैं आकड़े

आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 1990 से लेकर वर्ष 2018 तक श‍िवराज ने बुधनी विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराया है। अपने गृह क्षेत्र की इस परंपरागत सीट पर श‍िवराज 1990 के साथ 2006, 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव जीत हासिल हासिल कर चुके हैं। 2006 में हुए उपचुनाव में भी यहां भाजपा को ही जीत हासिल हुई थी।

1957 में बनी थी बुधनी विधानसभा सीट

बुधनी विधानसभा सीट सन 1957 में अस्तित्‍व में आई थी। तब हुए चुनाव में कांग्रेस उम्‍मीदवार सूरजकला ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। बुधनी सीट पर अंतिम बार कांग्रेस को 1998 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई थी। तब इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर देवकुमार पटेल ने जीत दर्ज की थी।

क्या रहा बुधनी सीट का इतिहास

2018 शिवराज सिंह चौहान भाजपा

2013 शिवराज सिंह चौहान भाजपा

2008 शिवराज सिंह चौहान भाजपा

2006 उपचुनाव शिवराज सिंह चौहान भाजपा

2003 राजेन्‍द्र सिंह भाजपा

1998 देवकुमार पटेल कांग्रेस

1993 राजकुमार पटेल कांग्रेस

1992 उपचुनाव मोहनलाल श‍िश‍िर भाजपा

1990 श‍िवराज सिंह चौहान भाजपा

1985 चौहान सिंह कांग्रेस

1980 केएन प्रधान कांग्रेस

1977 शालिग्राम वकिल जनता पार्टी

1972 शालिग्राम वकिल स्‍वतंत्र

1967 मोहनलाल श‍िश‍िर भारतीय जनसंघ

1962 बंसीधर स्‍वतंत्र

1957 राजकुमारी सूरज कला कांग्रेस

Tags

Next Story