MP ELECTION; CONGRESS ने मिशन 2023 की तैयारियां की तेज, पार्टी के इस नेता को बनाया कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष

भोपाल : मध्यप्रदेश में इन दिनों राजनीती गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने हाल ही में उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसके बाद से पार्टी के कार्यकर्ताओं के अंदर टिकट नहीं मिलने से काफी रोष देखने को मिल रहा है। तो वही दूसरी तरफ कोंग्रस द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष की नियुक्ति करने की बात सामने आ रही है। बता दें कि मिशन 2023 के तहत कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भूपेंद्र गुप्ता को सौप दी है।
भूपेंद्र गुप्ता मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष थे
भूपेंद्र गुप्ता पहले कांग्रेस में मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष थे। लेकिन अब उन्हें उपाध्यक्ष बना दिया है। इसके साथ ही एमपी कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया है। आदेश में लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलना के निर्देशनुसार भूपेंद्र गुप्ता को कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया जाता है। आशा है कि आप राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भावनानुसार पार्टी संगठन की मजबूती के लिए सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूर्व निष्ठा से करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS