कांग्रेस हाईकमान सुन रहा पार्टी के असंतुष्ट नेताओं की बात, अरुण की मुलाकात के बाद अजय ने मांगा सोनिया से समय

कांग्रेस हाईकमान सुन रहा पार्टी के असंतुष्ट नेताओं की बात, अरुण की मुलाकात के बाद अजय ने मांगा सोनिया से समय
X
कांग्रेस हाईमान ने मप्र कांग्रेस के उन नेताओं को तरजीह देना शुरू किया है जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की कार्यशैली से असंतुष्ट चल रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लंबी मुलाकात हो चुकी है, अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उनसे मिलने का समय मांगा है। अजय सिंह दिल्ली पहुंच भी गए हैं।

भोपाल। कांग्रेस हाईमान ने मप्र कांग्रेस के उन नेताओं को तरजीह देना शुरू किया है जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की कार्यशैली से असंतुष्ट चल रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लंबी मुलाकात हो चुकी है, अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उनसे मिलने का समय मांगा है। अजय सिंह दिल्ली पहुंच भी गए हैं। सूत्रों का कहना है कि अजय की दिल्ली में सोनिया से जल्द ही मुलाकात होगी। इन दोनों नेताओं को कमलनाथ के खिलाफ माना जा रहा है।

अरुण यादव की पौन घंटे हुई बातचीत

दो दिन पहले बुधवार को शाम लगभग 4 बजे अरुण यादव से सोनिया गांधी से मिले थे। उनकी लगभग 45 मिनट बातचीत हुई थी। अरुण हालांकि इसे सामान्य मुलाकात बता रहे हैं लेकिन उन्होंने कमलनाथ के कामकाज हो लेकर विस्तार से बात की। उन्होंने यह भी बताया कि हम जैसे नेताओं के पास प्रदेश में कोई जवाबदारी नहीं है। अलग से कुछ करें तो कमलनाथ को अच्छा नहीं लगता। सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के बाद अरुण को काम मिलेगा, वह मप्र में हो सकता है, किसी अन्य राज्य में या फिर केंद्र में। अरुण कमलनाथ के निशाने पर तब आए थे जब उन्होंने गोडसे भक्त हिंदू महासभा के एक नेता को कांग्रेस में शामिल किया था और अरुण ने इसका तीखा विरोध किया था। इसके बाद अरुण का खंडवा लोकसभा के उप चुनाव में टिकट कट गया था।

अजय भी सोनिया के सामने रखेंगे पक्ष

सार्वजनिक तौर पर तो कोई कुछ नहीं बोलता लेकिन सच यह है कि अजय सिंह भी कमलनाथ से नाराज हैं। कमलनाथ ने विंध्य अंचल में पार्टी की पराजय का दोषी अजय सिंह को ठहरा दिया था। हालांकि इसके बाद गिले शिकवे दूर करने की कोशिश भी हुई है। बहरहाल अब अजय ने सोनिया गांधी से मिलने का समय है। वे भी मप्र के राजनीतिक हालात से सोनिया को अवगत कराएंगे।

कमलनाथ एक हफ्ते से विदेश में

इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनकी सरकार और भाजपा अभी से 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है। दूसरी तरफ लगभग एक सप्ताह से कमलनाथ विदेश दौरे पर हैं। चुनाव की तैयारी के लिहाज से भाजपा के सामने कांग्रेस कहीं नहीं ठहर रही है। इन बातों से पहले अरुण ने सोनिया गांधी को अवगत कराया है, अब अजय सिंह पूरे हालात की जानकारी देंगे। अजय भी नेतृत्व को बताएंगे कि मप्र में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए क्या किया जाना चाहिए।


Tags

Next Story