Congress Jan Aakrosh Yatra : आज से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, 7 संभागों में पहुुंच गए रथ

भोपाल। कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा की शुरूआत आज से सात स्थानों से करने जा रही है। इनमें मंदसौर, श्योपुर, छतरपुर, सिंगरौली, रीवा, हरदा और बुरहानपुर शामिल हैं। यात्रा के लिए कांग्रेस ने प्रदेश के सात बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सभी सातों यात्राओं का ये नेता नेतृत्व करेंगे। सभी संभागों में यात्रा के लिए रथ पहुंच गए हैं। 15 दिन के अंदर 11 हजार किमी की यात्रा 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि दिग्विजय सिंह यात्रा में शामिल होंगे।
यह है जन आक्रोश यात्रा का रूट चार्ट
जीतू पटवारी : मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास
डॉ. गोविंद सिंह : श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, गुना
अरुण यादव : छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, भोपाल
कमलेश्वर पटेल : सिंगरौली, सीधी, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सतना
अजय सिंह : रीवा, सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन
सुरेश पचौरी : हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम
कांतिलाल भूरिया : बुरहानपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS