फसलों के नुकसान का जायजा लेने कांग्रेस नेता भी जाएंगे खेतों पर, प्रदेश कांग्रेस ने जारी किए ये निर्देश

फसलों के नुकसान का जायजा लेने कांग्रेस नेता भी जाएंगे खेतों पर, प्रदेश कांग्रेस ने जारी किए ये निर्देश
X
प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी जिला संगठनों से कहा है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जाय और खराब हुई फसलों का आकंलन करें। इसके बाद सभी जिला संगठनों द्वारा अपने -अपने क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट पीसीसी को सौपी जाएं। इसके लिए प्रदेश संगठन ने अपने सभी जिलाध्यक्षों के पत्र लिखा है।

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी जिला संगठनों से कहा है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जाय और खराब हुई फसलों का आकंलन करें। इसके बाद सभी जिला संगठनों द्वारा अपने -अपने क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट पीसीसी को सौपी जाएं। इसके लिए प्रदेश संगठन ने अपने सभी जिलाध्यक्षों के पत्र लिखा है।

प्राकृतिक आपदा की मार से जूझ रहा किसान

प्रदेेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में बीते दिनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से अन्नदाता किसान प्राकृतिक आपदा की गंभीर मार से पीड़त है। किसान भाईयों की बड़ेे पैमाने पर रबी की गेंहू,जौ,चना,मटर,सरसो,अलसी एवं धनिया की फसल खराब हुई है। जिससे किसानों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देशानुसार सभी समन्वय समिति तथी वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ क्षतिग्रस्त फसलों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया जाए। इसके उपरांत किसानों की बर्बाद हुई फसल एवं उसके नुकसान के संबंध में अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौपी जाएं।

Tags

Next Story