भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारता रहा कांग्रेस का नेतृत्व: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारता रहा है। यह वही कांग्रेस है, जो एक समय पर रामसेतु को तोड़ने के लिए तैयार थी। आज उन्हें भगवान राम याद आ रहे हैं। इन्हें न देश का मर्म पता है, न संस्कृति की जानकारी है। एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के नेता की आेर से इस तरह की बातें की जा रही हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पता नहीं कौन राहुल गांधी को इस तरह की सलाह दे रहा है। इसकी बजाय राहुल गांधी को उन मुद्दों पर बात करनी चाहिए, जिनके जवाब देश की जनता चाहती है। लेकिन दुर्भाग्य से इनके जवाब कांग्रेस के पास नहीं हैं।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल गैस त्रासदी के मृतकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। देश विरोधियों, समाज विरोधियों का मंच बन गई राहुल की यात्रा पर शर्मा ने कहा कि देश को इस बारे में सोचना चाहिए कि राहुल गांधी की इस यात्रा का औचित्य क्या है? इस यात्रा में जिन्हें हिंदू होने पर शर्म आती है, ऐसी स्वरा भास्कर सम्मिलित होती हैं। यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले शामिल होते हैं। जिन्हें गौशाला की जमीन पर अवैध कब्जे के कारण जेल जाना पड़ा हो, ऐसे लोग यात्रा में राहुल गांधी के कदम से कदम मिला रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS