इंदौर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने यह घोषणा कर सभी को चौंकाया, जानिए ऐसा क्या कह गए शुक्ला

भोपाल। इंदौर नगर निगम के लिए कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने मतदाताओं से ऐसा वादा कर दिया जो चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव जीते तो अपनी ओर से शहर में पांच ओवर ब्रिज बनाएंगे। इसके लिए राशि न नगर निगम से ली जाएगी और न ही राज्य सरकार से। वे अपनी ओर से ये निर्माण करेंगे। है न हैरान करने वाली घोषणा। शुक्ला कांग्रेस से विधायक भी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह जीतते हैं तो कोरोना से पीड़ित लोगों को 20 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी।
मीडिया के समक्ष जारी किया घोषणा पत्र
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी शुक्ला ने आज अपना घोषणा पत्र मीडिया के समक्ष जारी किया। संजय शुक्ला ने अपने घोषणा पत्र में शहर के विकास और नगर निगम से संबंधित कई घोषणाएं की है। शहर में पांच ओवर ब्रिज बनाने की घोषणा से वहां मौजूद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और विजयलक्ष्मी साधो भी चौक गए। शंक्ला इंदौर में भाजपा को अच्छी टक्कर दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS