कांग्रेस विधायक ने चलते कार्यक्रम में कर दिया मंच का त्याग, मंत्री बोले- 'ऐसे काम नहीं करना चाहिए कि आधी रात को मार खानी पड़े'

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनुपपुर में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के कैबिनेट मंत्री बिसाहुलाल सिंह और कांग्रेस विधायक सुनील सराफ मंच में एक साथ दिखे। इस दौरान कांग्रेस विधायक सुनील सराफ मंच पर भड़क गये। मंच पर भाषण देने का मौका न देने पर कांग्रेस विधायक सुनील सराफ नाराज हो गये।
जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री बिसाहुलाल सिंह और कांग्रेस विधायक सुनील सराफ अनूपपुर के नगर पालिका कोतमा में 14 करोड़ के सड़क और तलाब कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर भाषण करने का मौका न देने पर कांग्रेसी विधायक सुनील सराफ भड़क गये। मंत्री द्वारा नगर पालिका के लोकार्पण के कार्यो को कांग्रेसी विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रस्तावित होना बताया।
नाराज विधायक ने कहा कि भाजपा ने जनता का अपमान किया है। नाराज विधायक ने बीच कार्यक्रम में मंच से विरोध किया और मंच का त्याग कर दिया।
तो वही मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस के कोतमा विधायक सुनील सराफ पर हुए हमले में तंज कसते हुए कहा कि रात के लगभग 2 बजे बिना सुरक्षा गार्ड के ऐसा कौन सा काम करने गए थे कि उन पर हमला हो गया। जनप्रतिनिधियों को ऐसे काम नहीं करना चाहिए कि आधी रात को मार खानी पड़े।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS