MPELECTION 2023 : विधानसभा चुनाव के बीच बढ़ीं कांग्रेस विधायक की मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

MPELECTION 2023 : विधानसभा चुनाव के बीच बढ़ीं कांग्रेस विधायक की मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
X
अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट चेक बाउंस और जालसाजी के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी देशना जैन की अदालत ने जारी किया है। इस प्रकरण में अजब सिंह को 8 नवंबर को पेश होना है।

MP ELECTION 2023: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस के लिए बड़ी मुश्किल हो सकती है क्यों कि यहां से यहां कांग्रेस के विधायक और सुमावली विधानसभा से प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट चेक बाउंस और जालसाजी के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी देशना जैन की अदालत ने जारी किया है। इस प्रकरण में अजब सिंह को 8 नवंबर को पेश होना है. इस मामले में प्रकरण के फरियादी ने पुलिस व प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षेत्र में प्रचार करते घूम रहे आरोपी कुशवाहा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, प्रदेश में हुए 2020 में उपचुनाव के दौरान अजब सिंह कुशवाह ने मोहनलाल कुशवाहा, निवासी जौरी से 3 लाख रुपये उधार लिए थे। उनके वकील धीरेंद्र जादौन ने बताया कि इन रुपयों को वापस करने के लिए फरियादी को जो चेक दिया गया वह बाउंस हो गया। फरियादी ने कोर्ट में चैक अनादर के अधिनियम की धारा 138 व आईपीसी की धारा 420 के तहत प्रकरण क्रमांक 398 2021 दर्ज करवाया है। फरियादी के वकील धीरेंद्र जादौन का कहना है कि अजब सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके चलते न्यायालय ने सितंबर महीने में अजब सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। लेकिन, अब तक अजब सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कांग्रेस प्रत्याशी को मिली जमानत

सुमावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाह चैक बाउंस मामले में जमानत मिल गई है निवासी जौरी से 3 लाख रुपये उधार लिए थे। उनके वकील धीरेंद्र जादौन ने बताया कि इन रुपयों को वापस करने के लिए फरियादी को जो चेक दिया गया वह बाउंस हो गया। फरियादी ने कोर्ट में चैक अनादर के अधिनियम की धारा 138 व आईपीसी की धारा 420 के तहत प्रकरण क्रमांक 398 2021 दर्ज करवाया था तोॉ इस मामले में जिला सत्र न्यायालय के सामने अजब कुशवाहा पेश हुए थे जिसमें कोर्ट ने 15 हजार रूपये की जमानत लेकर मुक्त कर दिया है कोर्ट ने फरियादी मोहनलाल ने भी न्यायालय में सुलहनामा किया प्रस्तुत, न्यायालय ने मामले निराकरण की तारीख 8 नवम्बर की निर्धारित

Tags

Next Story