महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आज

महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आज
X
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को पूरे भारत में एक साथ महंगाई मुक्त भारत अभियान, की शुरूआत कर कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, अनाज एवं मसालों की महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन का शंखनाद करेंगे। मप्र में इस अभियान की शुरूआत सुबह 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ......

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस ( Congress ) कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को पूरे भारत ( All India ) में एक साथ महंगाई मुक्त भारत अभियान, की शुरूआत कर कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, अनाज एवं मसालों की महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन का शंखनाद करेंगे। मप्र ( MP ) में इस अभियान की शुरूआत सुबह 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री ( Ex. CM ) कमलनाथ ( Kamalnath ) भोपाल ( Bhopal ) के श्यामला हिल्स से करेंगे। जबकि सभी जिला मुख्यालयों व ब्लाक स्तरों पर पार्टी के विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि इस प्रदर्शन में ढोल, मजीरा, थाली, ताली, घंटा बजाकर देश-प्रदेश में व्याप्त महंगाई की ओर ध्यान आकृष्ट कर भाजपा सरकार का विरोध किया जाएगा। क्योंकि मोदी और शिवराज सरकार को आमजन की सिसकियां नहीं, उन्हें तो केवल ताली, थाली और घंटा की आवाज ही सुनाई पड़ती है।

प्रत्येक जिले में एक साथ होगा प्रदर्शन -

शेखर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल में रहकर सुबह 11 बजे श्यामला हिल्स से इस अभियान की शुरूआत करेंगे। प्रांतव्यापी इस प्रदर्शन में प्रदेश भर में सभी कांग्रेसजन स्थानीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश के आम नागरिकों के जीवन पर विभिन्न प्रकार से परेशान कर रही इस महंगाई का विरोध करेंगे। चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया की प्रदेश के प्रत्येक जिले में यह प्रदर्शन एक साथ किया जाएगा।

महंगाई के विरोध आवाज करें बुलंद -

कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से भी आग्रह किया है कि भाजपा राज में बेलगाम बढ़ रही दानवरूपी इस महंगाई को परास्त करने के लिए कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित इस महंगाई मुक्त भारत अभियान में स्थानीय स्तर पर होने वाले प्रदर्शनों में शामिल होकर देश और प्रदेश की गूंगी-बहरी सरकार के कानों तक अपनी आवाज बुलंद करें।

Tags

Next Story