MP Politics : शिवराज के निशाने पर कांग्रेस, परंपरा को लेकर कही यह बातें

MP Politics : शिवराज के निशाने पर कांग्रेस, परंपरा को लेकर कही यह बातें
X
धुंआधार दौरे के साथ ही आज शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला भी किया है। इसमें उन्होंने इंडी गठबंधन के बिखर जाने की बात कही है।

भोपाल। धुंआधार दौरे के साथ ही आज शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला भी किया है। इसमें उन्होंने इंडी गठबंधन के बिखर जाने की बात कही है। वहीं उनका यह भी कहना है कि सोनिया गांधी बेटा और बेटी को ही स्थापित करने में जुटी हैं। इसी परंपरा में कमलनाथ भी अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने विंध्य, जय-वीरू, सतना और राम के मुद्दे पर भी कांग्रेस को खदेड़ा है।

बनने से पहले बिखरा इंडी गठबंधन

उन्होंने प्रेस वार्ता मे कहा कि इंडी गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है। आज नीतीश कुमार जी ने भी कहा है कांग्रेस बाकी दलों की चिंता ही नहीं करती। इसके पहले भी अगर आप देखेंगे कांग्रेस ने कांग्रेस की चिंता की है और कांग्रेस में भी परिवारों की चिंता होती है। श्रीमती सोनिया गांधी बेटा और बेटी को ही स्थापित करने में जुटी हैं। इसी परंपरा को श्री कमलनाथ जी निभा रहे हैं, वह अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं। उनके बेटे तो टिकट भी अनाउंस करते हैं। पहले छिंदवाड़ा की टिकट बेटा अनाउंस करेगा और बाद में फिर कांग्रेस अनाउंस करेगी। दिग्विजय जी अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं और पर्दे के पीछे इंडी गठबंधन तो बिखर ही गया है कांग्रेस भी बिखेर रही है और अब सफाई देनी पड़ रही है हम साथ-साथ हैं। कांग्रेस के नेता तो जय वीरू की जोड़ी बता रहे हैं। अब यह जोड़ी जय वीरू की जोड़ी नहीं है एक फिल्म आई थी "मेरे अपने" जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी दोनों अपने-अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे। इसके बाद उनका कहना था कि मित्रों, यह बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती।

कांग्रेस ने विंध्य को नहीं दिया कुछ

विंध्य ने कांग्रेस को सब दिया लेकिन कांग्रेस ने विंध्य को कुछ नहीं दिया। चाहे दिग्विजय सिंह जी का शासन काल हो या उससे पहले कांग्रेस की सरकारें रही हों। विकास की दृष्टि से हमेशा पिछड़ा रखने का पाप अगर किसी ने किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है। कमलनाथ जी बताएं अपने सवा साल का कार्यकाल में विंध्य के लिए क्या किया...? कितने बार विंध्य के दौरे किए..क्या दिया विंध्य को..? हम हिसाब देने को तैयार हैं, विंध्य का जो विकास हुआ है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है।

सतना में पार्क का वादा

शिवराज का कहना है कि भाजपा फिर सत्ता में आई तो वे सतना में ग्लोबल स्किल पार्क बनाएंगे। अभी एक ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल में बना है। जो सिंगापुर के सहयोग से बनाया गया है। इसमें बच्चों को विश्व स्तरीय ट्रेनिंग दी जाती है अभी-अभी ही इसका उद्घाटन किया गया है। यहां स्किल्ड मैनपॉवर तैयार कर रहे हैं ताकि यहां के बच्चों को रोजगार ठीक से मिले क्योंकि रोजगार के लिए स्किल जरूरी है। अभी कमलनाथ की चक्की कितनी चलेगी मुझे पता नहीं फिलहाल दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया।

राम को कहते हैं काल्पनिक

शिवराज का कहना है कि यह वही कांग्रेस है जो भगवान राम को काल्पनिक कहती थी, ये लोग एफिडेविट देते थे। ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जाते थे कि दशरथ जी के महल में 10 हजार कमरे थे बताओ कौन से कमरे में जन्म हुआ, यह वो कांग्रेस थी, जो काल्पनिक बताती थी। आज जब वह देख रही है देखिए राम हमारे अस्तित्व है, आराध्य हैं, प्राण हैं, भगवान है, भारत की पहचान है। उनके बिना यह देश नहीं जाना जा सकता। अब जब लग रहा है जनता नहीं मानेगी तो वे राम नाम की माला जप रहे हैं, हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।

नहीं गिना रहा काम

चाहे मेडिकल कॉलेज हो, एली वेटेड कॉरिडोर हो, सतना बाणसागर समूह जलप्रदाय योजना हो, रामनगर माइक्रो इरिगेशन की स्कीम हो, सीएम राइज स्कूल हो। सांस्कृतिक दृष्टि से अगर देखेंगे जहां विंध्य में एक तरफ मां शारदा लोक बनाने का हमने फैसला किया है। वही बनवासी राम लोक चित्रकूट में बनेगा। वेंकटेश मंदिर के प्रांगण में भी आपने देखा जो काम हुआ है संतोषी माता तालाब का निर्माण... मैं काम नहीं गिना रहा हूं कामों की सूची आपके पास है। लेकिन मैं गणेश सिंह जी को बधाई देना चाहता हूं। सतना में जो कुछ हुआ है आपके सामने है। लेकिन भविष्य में हम क्या करेंगे उसका विजन इन्होंने जनता के सामने प्रस्तुत किया है।

Tags

Next Story