कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव

भोपाल। प्रदेश में भाजपा ( BJP ) नेताओं द्वारा लगातार महिलाओं पर हो रहे शोषण एवं बहन-बेटियों के साथ लगातार हो रहे अन्याय, अत्याचार, रेप, सामुहिक रेप की बढती घटनाओं को लेकर मप्र कांग्रेस ( Congress ) महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय ( BJP Office ) का घेराव किया गया। प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार ( Priyanka Kirar ) के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान हाथ में ताला लेकर भाजपा कार्यालय में ताला डालने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां पहले से तैनात भारी पुलिस बल के कारण कार्यालय में ताला डालने एवं कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश नाकाम रही।
मप्र कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यालय जाने से रोकने के लिये लगाये गये बैरिकेड पर चढ़ कर भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुई। प्रियंका किरार ने भाजपा के चाल-चरित्र और उसकी नियत को बेनकाब करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बेटी बचाओ को सिर्फ नारे के रूप में उपयोग कर रहे है, प्रदेश में न तो बेटी बच पा रही है और न ही पढ़ पा रही है। बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा और सरकार की जमीनी हकीकत कुछ और ही है जो अब प्रदेश के जनता के सामने आ चुकी है। प्रदर्शन के दौरान महिला उत्पीणन प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी जिसमें भोपाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना, महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा, रेनू परसेडिया, सपना सांखला, आरती पटेल, शीला बामने, अफसाना, रश्मि सिंह, गायत्री गिरी, रेखा ठाकुर, सुनीता, अनिता जैन, प्रीति कुशवाह, लक्ष्मी, अनिल जैन, राधेश्याम ठाकरे सहित महिला निवारण प्रकोष्ठ की पदाधिकारी मौजूद रही।
भाजपा में हो रहा महिलाओं का यौन शोषण : किरार -
प्रदेश अध्यक्ष किरार ने आरोप लगाया कि भाजपा में महिलाओं का यौन शोषण हो रहा है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुशवाह द्वारा महिलाओं का शोषण किया गया, उन महिलाओं ने मोर्चा के तत्कालीन पिछडा वर्ग अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पास उनके शोषण की शिकायत की है। मप्र के भाजपा कार्यालय के अंदर ही कई नेताओं द्वारा उनका शोषण किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने ऐसे दरिंदें को सिर्फ पद से हटाकर इतिश्री कर ली और पीड़ित महिलाओं पर दवाब बनाकार उन्हें एफआईआर तक नहीं करने दी। वहीं मप्र के पन्ना जिले में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा महिलाओं को आयोग में नियुक्ति का लालच देकर दिल्ली और भोपाल में यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद महिलाओं द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी तरह प्रदेश के कई शहरों के ऐसे भाजपा नेताओं के नाम बेनकाब हुए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूछना चाहती हूं कि महिलाओं का शोषण करने वाले ऐसे भाजपा नेताओ के घरों पर कब बुलडोजर चलेंगे, कब उनकी गिरफ्तारी होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS