कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एसपी कार्यालय का किया घेराव, दिग्विजय सिंह पर दर्ज एफआईआर हो रद्द

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है। इस बार फिर दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर निशना साधते हुए एक विवादी पोस्ट ट्ववीट किया था। जिसकी वजह से दिग्विजय सिंह पर आज उज्जैन में भी केस दर्ज किया गया है। तो वही इसके पहले भी इसी मामले को लेकर इंदौर, गुना और राजगढ़ में भी केस दर्ज किया जा चुका है।
पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एसपी कार्यालय का घेराव किया
इसी को लेकर मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एसपी कार्यालय का घेराव किया । यह घेराव पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर रद्द करने की मांग के लिए किया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब दिग्विजय सिंह पर इंदौर में FIR दर्ज करवा दी गई, तो फिर राजगढ़ में लिखने की जरूरत क्यों हुई।
गोलवलकर के किताब को लेकर किया ट्वीट
बता दें कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर आरएसएस को निशाने पर लेते हुए एक विवादी पोस्टर ट्वीट किया था। जिसमे उन्होंने आरएसएस के द्वितीय सर संघ चालक माधव सदाशिव राव गोलवलकर पर एक पोस्ट किया। गोलवलकर ने अपनी किताब में लिखा है कि मैं सारी जिंदगी अंग्रेजों की गुलामी करने के लिए तैयार हूं, लेकिन जो दलित और पिछड़ों और मुसलमानों को अधिकार देती हो, ऐसी आजादी मुझे नहीं चाहिए।
FIR की धाराए
इस पोस्ट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पहले इंदौर के तुकोगंज थाने में धारा 153 ए, 469, 500, 505 आईपीसी के तहत अपराध क्रमांक 311/23 दिनांक 8/7/23 को दर्ज किया है। फिर 9 जुलाई को राजगढ़ में भाजपा नेता अंशुल तिवारी ने FIR दर्ज कराई थी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने IPC की धारा 153-A, 469 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
FIR दिग्विजय सिंह के खिलाफ राजगढ़ में हुई है, वह रद्द की जाए
इसी को लेकर मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एसपी कार्यालय का घेराव किया है । इस घेराव में प्रियव्रत सिंह ने कहा कि जिले में हत्या, अपहरण, डकैती के लगातार मामले सामने आ रहे है। इन मामले को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रही है। कांग्रेस ने मांग की है जो FIR दिग्विजय सिंह के खिलाफ राजगढ़ में हुई है, वह रद्द की जाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS