rahul gandhi duplicate : राहुल गांधी से मिलती - जुलती शक्ल वाले शक्स के मुरीद हो रहे कांग्रेसी, पहचानने में कर जाते हैं भूल

rahul gandhi duplicate : राहुल गांधी से मिलती - जुलती शक्ल वाले शक्स के मुरीद हो रहे कांग्रेसी, पहचानने में कर जाते हैं भूल
X
कांग्रेसी नेता राहुल गांधी से मिलती जुलती शक्ल वाले व्यक्ति इन दिनों चर्चा में हैं। जब वह कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो लोग टकटकी लगाए उन्हें निहारते हैं। राहुल गांधी के फैंस हकीकत सामने आने के बाद में उनके साथ मिलकर फोटो क्लिक कराते हैं। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता इस शक्स से मिलने में भी रूचि दिखा रहे हैं।

भोपाल । कांग्रेसी नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) से मिलती-जुलती शक्ल (face) वाले व्यक्ति (pershon) इन दिनों चर्चा में हैं। जब वह कांग्रेस (congress) के किसी कार्यक्रम (programe) में शामिल होते हैं तो लोग टकटकी लगाए उन्हें निहारते हैं। राहुल गांधी के फैंस हकीकत सामने आने के बाद में उनके साथ मिलकर फोटो क्लिक कराते हैं। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता इस शक्स से मिलने में भी रूचि दिखा रहे हैं।

प्रदेश के अशोकनगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच चल रही बैठक के दौरान उस शक्स के पहुंचने के बाद लोग आवाक रह गये। राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के दौरान उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी और बडे बालों में दिखने वाले शक्स को देखकर इसलिए भी लोगों को हैरानी हुई कि वर्तमान में राहुल गांधी अपनी दाढी और हेयर स्टाइल चेंज कर चुके हैं।

शक्स का नाम राकेश

राहुल गांधी से मिलती जुलती शक्ल वाले व्यक्ति का नाम राकेश कुशवाहा है वह भोपाल के रहने वाले हैं। कुशवाह मुंगावली विधानसभा से भी तालुक रखते हैं। राहुल गांधी से अपनी तुलना को लेकर वह इससे खुश भी रहते हैं। कुशवाहा अक्सर जब कहीं बाहर आते जाते हैं तो लोग उन्हें पहचानने में भूल कर जाते हैं और राहुल गांधी के फैंस के तौर फोटो क्लिक करवाते हुए नजर आते हैं। कुशवाहा के इस लुक को कांग्रेसी कार्यकर्ता पसंद कर रहे हैं।

Tags

Next Story