MP POLITICS: कांग्रेस का चुनावी पलड़ा और भी भारी, बसपा और सपा के नेताओं ने भी थमा पार्टी का दामन

भोपाल : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में सिर्फ तीन महीने का समय बचा है। जिसके चलते बीजेपी और कांग्रेस में दलबदल का दौर जारी है। इस कड़ी में जहां बीजेपी सरकार के वरिष्ठ नेताओं ने बड़े तादाद में पार्टी का साथ छोड़ कांग्रेस ज्वाइन किया, तो वही अब बसपा और सपा के नेताओं ने भी अपनी पार्टियों का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थमा है। जिसमे विनोद पटेल और यूथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह यादव का नाम शामिल है। जिसके चलते चुनावी साल में एक बार फिर कांग्रेस का पलड़ा अब और भी भारी हो गया है।
रामराज पटेल और जयपाल सिंह यादव कांग्रेस में हुए शामिल
बता दें कि बसपा ने राजनगर विधानसभा से रामराज पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. विनोद पटेल को पिछले चुनाव में करीब 30 हजार वोट मिले थे. इस बार बसपा ने उनका टिकट काट दिया है। तो वही यूथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह यादव भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जिन्हे पीसीसी चीफ कमलनाथ द्वारा सदस्यता दिलाई गई है। जिस तरह से अलग अलग पार्टी के लोगइन दिनों कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है। उसे लेकर कयास लगाया जा रहा है कि इस बार का विधानसभा चुनाव और भी ज्यादा कठिन होने वाला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS