कांग्रेस का हाथ लव जिहाद के साथ: डॉ. मिश्रा

कांग्रेस का हाथ लव जिहाद के साथ: डॉ. मिश्रा
X
सूबे के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस का हाथ लव जिहाद के साथ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नाटक से हैं, जिनके द्वारा कानून हटाने पर कुछ नहीं कहा गया। यह कांग्रेस का हिडन एजेंडा है। उन्होंने सवाल किया प्रियंका गांधी बताएं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा कहां गया।

भोपाल। सूबे के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस का हाथ लव जिहाद के साथ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नाटक से हैं, जिनके द्वारा कानून हटाने पर कुछ नहीं कहा गया। यह कांग्रेस का हिडन एजेंडा है। उन्होंने सवाल किया प्रियंका गांधी बताएं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा कहां गया। यह कानून तो लड़कियों की सुरक्षा के लिए था।

कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून हटा

पत्रकारों से चर्चा करते हुए गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आने के बाद धर्मांतरण रोकने का कानून हटा दिया है। कर्नाटक कैबिनेट ने धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने का फैसला किया है। इसको रद्द करने सरकार विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्ताव लेकर आएगी।

सिंह खुद कह चुके, वह जहां जाते वहां कांग्रेस हारती है

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के 66 सीटों की रिपोर्ट कमलनाथ को सौंपने पर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह खुद कह चुके हैं, वह जहां जाते हैं वहां कांग्रेस हार जाती है। सिंह को कमलनाथ को नहीं हमारे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को यह रिपोर्ट सौंपनी चाहिए थी कि आप यह 66 सीटें जीत रहे हैं। इस बार टिकट दिलवाने पर दिग्विजय सिंह का ज्यादा जोर है।दिग्विजय की नजर कहीं और है। छिंदवाड़ा का नतीजा बता रहा है वहां भाजपा जीत रही है। छिंदवाड़ा से जीत की शुरुआत हो गई है। यह भाजपा के लिए शुभ संकेत है।

Tags

Next Story