MP POLITICS; कांग्रेस के वचन पत्र में आम जनता के 59 मुद्दे शामिल, किसानों पर खास फोकस, कर्ज माफी समेत की गई ये 10 बड़ी घोषणाएं

MP Congress Vachan Patra For Kisan: भोपाल ;मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतार चुका है। इसी के चलते आज कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। जिसमे कांग्रेस ने 106 पेज के घोषणा पत्र में यूथ, किसान, शासकीय कर्मचारी, अनुसूचित जाति,जनजाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा खुशहाल परिवार को लेकर अलग-अलग घोषणाएं कर हर वर्ग को साधने का प्रयास किया है। इसके साथ ही किसानों की खेती की लागत कम करने पर भी खास फोकस किया गया है।
वचन पत्र में महिला, किसान और युवाओं पर ज्यादा फोकस
MP Congress Vachan Patra For Kisan: कांग्रेस द्वारा जारी किये गए वचन पत्र को 9 हजार आम जनता के सुझाव के बाद तैयार कर जारी किया गया है। जिसमे आम जनता के 59 मुद्दों को शामिल किया। इसके साथ ही कांग्रेस के इस वचन पत्र में 1290 वचन हैं। जिसमे 7 वर्गों के लिए अलग अलग वचन पत्र तैयार किया गया है। जिसमे कांग्रेस ने किसान,महिला, युवा, आस्था में विश्वास के लिए पेपर भी बनाया है। इसके साथ ही इस बार पत्रकार भाइयों की सुरक्षा को लेकर भी योजना बनाई गई है। कांग्रेस की इस वचन पत्र में महिलाओं, किसान और युवाओं पर ज्यादा फोकस किया गया है। जिनमे कर्ज माफ़ी से लेकर 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान, 2600 में गेहूं खरीदने का वादा किया गया है।
कांग्रेस ने किसानों के लिए किए 10 बड़े ऐलान
1. किसानों को गेहूं का 2600/- और धान का 2500/- रूपए मूल्य देगी।
2. 5 हार्सपॉवर निःशुल्क बिजली देने के साथ 10 हार्सपॉवर तक 50 प्रतिशत छूट देंगे ।
3. किसान भाइयों को किसान फ्रेण्डली एप उपलब्ध कराएंगे।
4. नंदिनी गोधन योजना प्रारंभ करेंगे। 2/- रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेंगे
5. कांग्रेस ने जो 1000 गौशालाएं प्रारंभ की थी जिसे भाजपा ने बंद कर दिया है उन्हें पुनः प्रारंभ करेंगे।
6. गो ग्रास अनुदान बढ़ाएंगे।
7. सहकारी क्षेत्र के माध्यम से दूध खरीदी पर 5/- रूपये प्रति लीटर बोनस देंगे ।
8. मछुआरों कृषकों को मत्स्य का अधिकार देंगे ।
9. सहकारी संस्थाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगें ।
10. खेतिहर श्रमिकों को फसल रक्षक का नाम देंगे एवं प्रशिक्षण देकर किट देंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS