आज जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर घमासान: सागर में हीरा सिंह, मंदसौर में दुर्गा पाटीदार, ग्वालियर में दुर्गेश कुंवर सिंह बनी निर्विरोध अध्यक्ष

भोपाल। जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के बाद मध्यप्रदेश में सुबह से जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए 51 जिलों में चुनाव कराए जा रहे हैं। अधिकांश स्थानों पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर प्रशासन के सहयोग से जिला पंचायत सदस्यों को कब्जे में करने के आरोप लगाए हैं। पहला नतीजा मंदसौर से आया है। यहां भाजपा समर्थित दुर्गा विजय पाटीदार निर्विराेध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन ली गई है। इसके अलावा सागर में हीरा सिंह राजपूत और ग्वालियर में दुर्गेश कुंवर सिंह भी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने में सफल रहे हैं। प्रभा मिश्रा के शहडोल से निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने की खबर आई है। नतीजे तेजी से आना शुरू हो गए हैं।
दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर
प्रदेश के अधिकांश जिलों की तस्वीर दोपहर तक साफ हो जाएगी। जानकारी के अनुसार भाजपा 29 जिला पंचायत अध्यक्ष पर कब्जा कर सकती है जबकि सदस्य संख्या के आधार पर कांग्रेस को 11 जिलों में ही जीत मिलेगी। अलबत्ता 11 जिले ऐसे हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस में से कोई भी जीत दर्ज कर सकता है। इनके लिए दोनों दलों के बीच घमासान जारी है। फिलहाल 51 जिलों में चुनाव कराए जा रहे हैं। कोर्ट में मामला होने के कारण सीधी में चुनाव नहीं हो रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS