राजगढ़ी वंशजों में विवाद फिर शुरू, प्रद्युमन सिंह के भाई ने लगाया अवैध अतिक्रमण का आरोप

राजगढ़ी वंशजों में विवाद फिर शुरू, प्रद्युमन सिंह के भाई ने लगाया अवैध अतिक्रमण का आरोप
X
प्रद्युमन सिंह और राहुल सिंह के विधायक बनने के बाद सुलह हो गयी थी, कांग्रेस छोड़ते ही फिर शुरु विवाद‌। पढ़िए पूरी खबर-

दमोह। हिंडोरिया राजगढ़ी के वंशजों में फिर विवाद शुरु हो गया है। भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह पर उनके भाई ने ही अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाया है। उन्होंने हिंडोरिया में पुश्तैनी तालाब पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तालाब पर प्रदुम्न सिंह ने बाउंड्री बनवा दी है जबकि पुश्तैनी बंटवारे के बाद चचेरे भाई वैभव के हिस्से में तालाब आया था।

बता दें बड़ा मलहरा प्रदुम्न सिंह से भाजपा प्रत्याशी है। वैभव सिंह, प्रदुम्न सिंह के चचेरे भाई हैं, उन्होंने हिंडोरिया पुलिस थाने में प्रदुम्न सिंह के की शिकायत का आवेदन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अतिक्रमण हटाने की मांग की है। गौरतलब है कि प्रद्युमन सिंह और राहुल सिंह के विधायक बनने के बाद सुलह हो गयी थी। दोनों विधायक भाईयों के कांग्रेस छोड़ते ही फिर विवाद‌ शुरु हो गया है।

फिलहाल प्रदुम्न सिंह का भोपाल में इलाज चल रहा है। राजगढ़ी विवाद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वैभव सिंह ने दोनों विधायक भाईयों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।

Tags

Next Story