चार बड़े बकायादारों की संपत्ति को नीलाम करेगा निगम, 23 को लगेगी बोली

भोपाल। भोपाल नगर निगम संपत्तिकर के बड़े बकायादारों से वसूली को लेकर सख्त हो गया है। इसी के चलते चार बड़े बकायादारों की प्रॉपर्टी बेचकर वसूली करेगा। बताया जा रहा है। इन बकायादारों से निगम को 80 लाख रुपए से ज्यादा का संपत्तिकर है। जबकि निगम ने इन बकायादारों की लगभग तीन करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी सीज कर रखी है। अधिकारियों का कहना है कि, इन प्रॉपर्टी की नीलामी 23 मार्च को आईएसबीटी स्थित मुख्यालय में की जाएगी। नीलामी के दौरान निगम प्रशासन अपना प्रॉपर्टी टैक्स वसूल कर बची हुआ राशि को संबंधित लोगों को वापस की जाएगी। भोपाल नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी बकायादार की प्रॉपर्टी को वसूली के लिए नीलाम किया जा रहा है। आपको बता दें कि, निगम प्रशासन ने इससे पहले शहर के एक मॉल की कुछ दुकानों की सीज कर नीलामी करने की तैयारी की थी। लेकिन राजनैतिक कारणों के चलते यह नीलामी नहीं हो पाई थी। निगम कमिश्नर वीएस चौधरी का कहना है कि, अगर कोई बकायादार अगले दो दिनों में बकाया राशि जमा करा देता है तो, उसकी प्रॉपर्टी को नीलामी से मुक्त कर दिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS