MP ELECTION 2023: एमपी में शुरू हुई काउंटिंग, सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, यहां देखें सटीक परिणाम

MP ELECTION 2023: एमपी में शुरू हुई काउंटिंग, सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, यहां देखें सटीक परिणाम
X
ध्य प्रदेश में इस बार कुल 3 लाख 91 हजार डाक मत पत्र डाले गए हैं। 80 साल से अधिक उम्र के 54 हजार 260, 12 हजार 93 दिव्यांगों आपात सेवा में लगे 1113 कर्मियों ने वोट किया है। डाक मत-पत्रों की गणना 692 टेबल पर होगी।

MP ELECTION 2023: भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज 3 दिसंबर को मतगणना होगी। प्रदेश में सुबह 8 बजे से सभी 53 जिला मुख्यालयों में स्थापित किए गए मतगणना केंद्रों में काउंटिंग शुरू हो चुकी है। सभी जगहों पर मतगणना के लिए सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों में मतगणना के राउंडवार परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे। सबसे पहले सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू होगी। पोस्टल बैलेट की गणना खत्म होने के बात सभी उम्मीदवारों को मिले डाक मतों की घोषणा की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में इस बार कुल 3 लाख 91 हजार डाक मत पत्र डाले गए हैं। 80 साल से अधिक उम्र के 54 हजार 260, 12 हजार 93 दिव्यांगों आपात सेवा में लगे 1113 कर्मियों ने वोट किया है। डाक मत-पत्रों की गणना 692 टेबल पर होगी। कुल 9016 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। एमपी में मतगणना के लिए कुल 5061 टेबल लगाई गई है। वहीं ईवीएम की काउंटिंग के लिए 4369 टेबलों पर मतगणना होगी। तो वहीं इस बार मध्यप्रदेश में मतदान प्रतिशत कुल 78.82 रहा है। बीते चुनाव के मुकाबले इस बार चुनाव में 2.20 % ज्यादा इस बार मतदान हुआ है। सैलाना में सबसे ज्यादा मतदान और जोबट में सबसे कम हुआ है। जिले में सिवनी में सबसे ज्यादा और अलीराजपुर में सबसे कम मतदान में हुआ है।

Tags

Next Story