Congress MLA acquitted : कांग्रेस विधायक को कोर्ट ने किया बरी, जानें क्या था मामला

ग्वालियर। सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह को एमपी एमएलए कोर्ट ने राहत दे दी है। विधायक पर सितंबर 2021 में हजीरा थाना क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। जिसमें आज कोर्ट ने उन्हें निर्दोष मानते हुए दोषमुक्त कर दिया है। साथ ही विधायक के दामाद रंजीत सिंह कुशवाह पर भी केस किया गया था, जिन्हें भी कोर्ट ने बरी कर दिया है। आपको बता दें 2021 के सितंबर में एक फरियादी ने विधायक अजब सिंह कुशवाह और उनके दामाद रंजीत सिंह कुशवाह पर एक करोड़ आठ लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया था। जिसके कारण उनपर कार्रवाई की जा रही थी। अब एमपी एमएलए कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS