नामी ब्रांड के पान मसाले के नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने की कार्रवाई

नामी ब्रांड के पान मसाले के नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने की कार्रवाई
X
मध्य प्रदेश के इंदौर में क्राइम ब्रांच के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । क्राइम ब्रांच ने नकली गुटखा पाउच बनाने वाले कारखाने पर छापा मारा है। इस छापे में क्राइम ब्रांच को बड़ी मात्रा में नकली गुटखा मिला है।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में क्राइम ब्रांच के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । क्राइम ब्रांच ने नकली गुटखा पाउच बनाने वाले कारखाने पर छापा मारा है। इस छापे में क्राइम ब्रांच को बड़ी मात्रा में नकली गुटखा मिला है। साथ में इन्हे बनाने वाली मशीन उपकरण को भी जब्त किया गया है। इस फेक्ट्री में बन रहे नकली गुटखा को धड़ल्ले से इंदौर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेचा जा रहा था।

बड़ी मात्रा में नकली गुटखा पाउच बेचा जा रहा

हुआ यह कि इंदौर क्राइम ब्रांच को एक मुखबिर से नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री की सूचना मिली । सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नकली गुटखा पाउच बनाने वाले कारखाने जो पालदा स्थित था वहा पर पहुंच छापा मारा और आगे की कार्रवाई की। नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री को संचालिक प्रदीप कुमार कर रहा था। बाद में पुलिस को यह जानकारी भी प्राप्त हुई कि इन नकली गुटखा पाउच को शहर और आसपास के ग्रामीण इलाके में बड़ी मात्रा में बेचा जा रहा है।

इसके बाद पुलिस ने नकली गुटखा की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 महीने से इस कारखाने को संचालित किया जा रहा था। अभी इस कारखाने के पीछे की सारी जानकारी लेने के लिए पूछताछ की जा रही है।

Tags

Next Story