Crocodile In Road : जुलाई में तीसरी बार सड़क पर मगरमच्छ आया, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। बारिश के मौसम के साथ ही राजधानी में लगातार सड़कों पर मगरमच्छ आने की घटनाएं सामने आ रही हंै। ऐसी ही एक घटना राजधानी भोपाल के इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन (आईईएचई) रोड पर समाने आई है। जहां पर एक राहगीर को मगरमच्छ दिखाई दिया है। जिसकी सूचना के वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक मगरमच्छ वहां से जा चुका था।इस घटना के बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहां से गुजर रहे डेंटिस्ट डॉ. उत्कर्ष कटारे ने मगरमच्छ का वीडियो बना लिया था। इसके बाद से वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची,लगातार सर्चिंग अभियान चलाया गया। लेकिन मगरमच्छ नजर नहीं आया है। इसके बाद वन विभाग अर्लट जारी करते हुए लोगों को संभलकर गुजरने की समझाइश दी गई है। उल्लेखनीय है कि जुलाई में यह तीसरी घटना है। जब मगरमच्छ सड़कों पर आ गया है।
बरसाती नाले से आया होगा मगरमच्छ
वन विभाग के एसडीओ आरएस भदौरिया ने बताया कि कलियासोत में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। कई बार ये बाहर भी निकल जाते हैं। संभव है कि किसी बरसाती नाले से होता हुआ यह रोड पर आ गया हो। इसके बाद यहां गश्त की जा रही है। यह पूर्ण वयस्क मगर है। संभवना है कि मगरमच्छ वापिस तलाब में चला गया होगा। वन विभाग की टीम लगातार लोगों को सावधान कर रही है। भदौरिया ने कहा कि अगर किसी को भी मगर नजर आए तो वे सतर्क रहें और उसके पास न जाएं। हादसे की आशंका हो सकती है।
जून में हुई थी गिनती, दिखे थे 24 मगरमच्छ
बता दें कि जून में कलियासोत और केरवा डैम में दो दिन तक मगरमच्छ और घड़ियाल की गिनती हुई थी। इसमें कुल 24 मगरमच्छ दिखाई दिए थे। 6 वयस्क थे। वहीं उनकी लंबाई 3 से 10 फीट तक थी। इनके अलावा 10 सब एडल्ट, 4 जुवेनाइल, 4 हेविंग शामिल हैं। सब अडल्ट की लंबाई 6 फीट से कम और जुवेनाइल 3 फीट से कम है। इनके अलावा साफ्टसेल टर्टल की दो प्रजाति भी मिली। घड़ियाल की मौजूदगी भी है, लेकिन गिनती के दौरान ये दिखाई नहीं दिए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS