सतुपड़ा में मां के साथ नन्हे शावक कर रहे अठखेलियां, आप भी देखें मनमोहक वीडियो

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से अच्छी खबर सामने आ रही है। यहां बाघिन लैला के तीन शावक अपनी बाघिन मां के साथ अठखेलियां करते नजर आए। रोमांचित करने वाले इस नजारे को एक पेट्रोलिंग स्टॉफ ने कैमरे में कैद किया है।
जिन लोगों ने यह दृश्य अपने कैमरे में कैद किया है, उनके लिए यह नजारा बिल्कुल ही अद्भुत था जो वीडियो अब खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसा पहला मौका है कि नन्हे महमानो का वीडियो आया है। ये सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के लिए भी अच्छी खबर है। VIDEO को STR ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।
बढ़ रहा है सतपुड़ा में मेहमानों का कुनबा
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई और चूरना क्षेत्र में लगातार ही बाघों का कुनबा बढ़ता जा रहा है । बाघ, भालू, तेंदुआ, हिरण, बारहसिंगा, सांभर समेत अन्य वन्य प्राणियों और प्राकृतिक सुदंरता, हरे-भरे जंगल को देखने मप्र के अलावा गुजरात, राजस्थान, मुंबई समेत देशभर और विदेशों से भी पर्यटन यहां घूमने के लिए आर रहे हैं। इन दिनों ठंड बढ़ जाने के कारण अब सतपुड़ा में सैलानी बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा वीकेंड पर सैलानी पहुंचते है।
आते है। इन दिनों गर्मी बढ़ जाने से पर्यटक की संख्या जरूर कम हो जाती है। वीकेंड पर जरुर यहां काफी सैलानी पहुंचते हैं। ये वीडियो कुछ दिन पहले जंगल सफारी के दौरान टूरिस्ट शौर्य रेशमवाला बाघिन और नन्हे शावकों के साथ नजर तो उन्होंने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद इस वीडियो को एसटीआर प्रबंधन से शेयर किया। जिसे बाद में शेयर किया गया। ये वीडियो अब सामने आया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS