भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का कर्टेंन रेजर मेपकॉस्ट में

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का कर्टेंन रेजर मेपकॉस्ट में
X
भोपाल। भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव यानी आईआईएसएफ का कर्टेन रेजर कार्यक्रम शुक्रवार को राजधानी के नेहरू नगर स्थित मेपकॉस्ट विज्ञान भवन के सभागृह में दोपहर 12 बजे से होगा।

भोपाल। भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव यानी आईआईएसएफ का कर्टेन रेजर कार्यक्रम शुक्रवार को राजधानी के नेहरू नगर स्थित मेपकॉस्ट विज्ञान भवन के सभागृह में दोपहर 12 बजे से होगा। कर्टेन रेजर लांच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा होंगे। कार्यक्रम की नोडल एजेंसी म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् को बनाया गया है। 8वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग एवं विज्ञान भारती द्वारा 21 से 24 जनवरी तक राजधानी में होगा। भारत के इस सबसे बड़े विज्ञान महोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। महोत्सव में भारत सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव एवं अन्य वैज्ञानिक शामिल होंगे। महोत्सव में 14 से अधिक गतिविधियों में 8 हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

शहर में पहली बार होगा इतना बड़ा कार्यक्रम:

राजधानी में इतना बड़ा कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। इसमें विज्ञान के विभिन्न आयामों से विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आम जनों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के संबंध में छात्रों एवं संस्थाओं तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से कर्टन रेजर कार्यक्रम विज्ञान भारती, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा किया जा रहा है।

यह रहेंगे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

कर्टन रेजर कार्यक्रम में डॉ. संजय मिश्रा, वैज्ञानिक एच.डी.बी.टी. डॉ. भरत शरण सिंह, चेयरमेन मध्यप्रदेश निजी विवि विनियामक आयोग, डॉ. अरविंद रानाडे, कार्यकारी निदेशक इन्सा, प्रवीण रामदास, राष्ट्रीय सचिव विज्ञान भारती, डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, कुलपति आरजीपीवी, डॉ. अनिल कोठारी, महानिदेशक मेपकॉस्ट, डॉ. एन.एस. रघुवंशी, डॉयरेक्टर मेनिट, प्रो. संजय तिवारी, कुलपति म.प्र. भोज (मुक्त) विवि एवं प्रो. रविन्द्र कान्हेरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Tags

Next Story