सायबर ठग ने बैंककर्मी के खाते से किया 54 हजार का आनलाइन ट्रांजेक्शन

सायबर ठग ने बैंककर्मी के खाते से किया 54 हजार का आनलाइन ट्रांजेक्शन
X
भोपाल। शाहपुरा पुलिस ने एक बैंक कर्मचारी की रिपोर्ट पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सायबर जालसाजों ने कर्मचारी के एकाउंट से आनलाइन 54 हजार पांच सौ रुपए निकाल लिए थे। खास बात यह है कि कर्मचारी ने किसी से भी एकाउंट से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की और न ही उनके पास किसी प्रकार की लिंक आई थी।

भोपाल। शाहपुरा पुलिस ने एक बैंक कर्मचारी की रिपोर्ट पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सायबर जालसाजों ने कर्मचारी के एकाउंट से आॅनलाइन 54 हजार पांच सौ रुपए निकाल लिए थे। खास बात यह है कि कर्मचारी ने किसी से भी एकाउंट से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की और न ही उनके पास किसी प्रकार की लिंक आई थी।

पुलिस के अनुसार रजनीकांत मणि (36) गुलमोहर कालोनी शाहपुरा के रहने वाले हैं। फिलहाल वह छत्तीसगढ़ में इंडियन बैंक में नौकरी करते हैं। दो महीने पहले 14 फरवरी को उनके मोबाइल फोन पर एकाउंट से रुपये कटने का मैसेज आया था। इसकी शिकायत उन्होंने सायबर सेल में की थी। सायबर से डायरी आने के बाद शाहपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रजनीकांत ने पुलिस को बताया कि उनके पास किसी प्रकार का कोई मैसेज, लिंक, क्यूआरकोड नहीं आया और कोई ऐप भी डाउनलोड नहीं किया। किसी से एकाउंट संबंधी डिटेल भी शेयर नहीं की थी। इसके बावजूद उनके एकाउंट से सीधे रुपये कट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story