गोदाम से सिलेंडर सप्लाई, 18 रुपए वापस नहीं करने पर केस

बैरागढ़ की कुकवेल भारत एजेंसी पर छापा
रिकार्ड में 147 खाली और 151 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त
भोपाल। घर पर घरेलू गैस सिलेंडर की डिलेवरी देने की जगह गोदाम से ही सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे ह। जिससे उपभोक्ताओं को परेशान उठाने के साथ होम डिलेवरी के 18 रुपए अधिक देना पड़ रहे है। शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने बैरागढ़ स्थित मेसर्स कुकवेल इंटरप्राइजेज भारत गस एजेंसी पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से मिले तौल कांटे में भी गड़बड़ी मिली है, जिसे नापतौल विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है।
सहायक आपूर्ति अधिकारी बीपी शर्मा ने बताया कि कुकवेल एजेंसी पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम बनाकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को भेजा गया। मौके पर जब एजेंसी का आॅनलाइन स्टॉक जांचा गया तो उसमें 154 भरे घरेलू गैस सिलेंडर कम मिले, जबकि खाली सिलेंडर 147 अधिक थे। कमर्शियल सिलेंडर 151 नग अधिक पाए गए। अधिक मिले सिलेंडरों को मौके से जब्त किया गया है। उपभोक्ताओं को गोदाम से सिलेंडर दियाा जा रहा था, जबकि उन्हें होम डिलेवरी का 18 रुपए की राशि भी वापस नहीं की जा रही थी। एजेंसी के मैनेजर रवि उप्पल ने बताया कि सिलेंडर की होम डिलेवरी की जाती है, जो लोग गोदाम पर आ जाते हैं, उन्हें यहीं से सिलेंडर दे दिया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS