दलित युवक से मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला, इस दल के कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दलित युवक और उसके भाई के साथ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। आरोपी ने पहले तांक-झांक का आरोप लगाकर पीटा, युवक ने एफआईआर दर्ज कराई तो प्रकरण वापस लेने का दबाव बनाने घर से निलाकर बेरहमी से धुन डाला। इस दौरान पीड़ित की बहन भाई को छोडऩे की गुहार लगाती रही। इसके बाद भी आरोपियों ने एक न सुनी और बहन से भी अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब् द भी कहें। घटना का एक वीडियो सोशल मडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी दोनों भाइयों की लात घूंसों से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट समेत अनुसूचित जनजाति एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया यह घटनाक्रम
पुलिस के मुताबिक, पीपल चौराहा प्रेमपुरा घाट के पास रहने वाला अजय उइके (20) होटल में जॉब में करता है। 15 अप्रैल की रात वह अपनी बहन के साथ करोंद में शादी समारोह अटेंड कर घर लौट रहा था। उसने पुलिस को बताया कि घर आने के बाद वह दूध लेने गया। रास्ते में उसे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव ने उसे रोक लिया। धमकाया कि क्या ताक-झांक कर रहा है। अर्जन संदिग्ध गतिविधि का संचालन करा रहा था। आरोपी ने फरियादी स गाली-गालौच शुरू कर दी। इसका जब उसने विरोध किया तो अर्जुन के साथ खड़े दो लोगों ने मारपीट कर दी। घर पहुंचकर यह बात अजय ने परिजन को बताई। वह अपनी बहन के साथ कमला नगर थाने में एफआईआर लिखाने पहुंचा। एफ आईआर दर्ज कराने के बाद सोमवार देर रात सवा दो बजे घर लौटे। तभी अर्जुन यादव एक दर्जन करीब लड़कों को लेकर उसके घर पहुंच गया।
मारपीट कर कपड़े फाड़े
अजय ने आरोप लगाया कि उसे घर से बाहर निकालकर सभी ने उस पर दोबारा हमला कर दिया। आरोपी प्रकरण वापस लेने की बात कह रहे थे। अजय का कहना है कि उसकी बहन ने बीच-बचाव किया। इस पर आरोपी उसका मोबाइल छीन लिया। उसके साथ भी धक्कामुक्की कर दी। पुलिस ने अजय की शिकायत पर ने अभिषेक यादव, अर्जुन यादव, उमेश यादव, सोहिल यादव, किशन सिसौदिया, विकास, केतन, नकुल मारण समेत 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। कमला नगर थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि अजय की शिकायत पर दो अलग-अलग एफ आईआर दर्ज की गई हैं।
खुद को बड़ा नेता समझता है अर्जुन
अजय उइके ने पुलिस को बताया कि अर्जुन भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष रहा है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। इलाके में अपनी धौंस जमाने के लिए लोगों को अक्सर डराता-धमकाता है। उसके गैंग में शामिल लड़के आए रोज लोगों के साथ मारपीट करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS