MP Congress : क्या दतिया से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह?

MP Congress : क्या दतिया से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह?
X
मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को दतिया से विधानसभा का चुनाव लड़ने का न्योता मिला हैं। यह न्योता मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेता दामोदर सिंह यादव ने दिया हैं।

राजीव मिश्रा/दतिया : मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को दतिया से विधानसभा का चुनाव लड़ने का न्योता मिला हैं। यह न्योता मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेता दामोदर सिंह यादव ने दिया हैं।

दामोदर सिंह यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ को एक पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह को दतिया से चुनाव लड़ाने की बात कही है। वहीं दामोदर सिंह ने सेंवड़ा से चुनाव लड़ने का संकल्प दोहराया। इसके अलावा मध्यप्रदेश की करीब 100 विधानसभा क्षेत्रों से पिछड़ावर्ग के प्रत्याशी उतारने की भी बात कही।

पत्र में दामोदर सिंह ने बागी तेवर बताते हुए लिखा है कि वह हर स्थिति में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सेंवड़ा से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। वह कैसे भी परिस्थिति आए, लेकिन में चुनाव जरूर लडूंगा। दामोदर। आपको बता दें कि बीते दिनों दामोदर सिंह यादव ने पूर्व सीएम कमलनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ को एक पत्र सौंपते हुए प्रदेश की करीब 100 विधानसभा सीटों पर पिछडावर्ग से प्रत्याशी उतारने की मांग की थी।

Tags

Next Story