Damoh News : दमोह और बडवानी जिले के एक हजार कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Manju Katare join Congress : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ी उपलिब्धी हासिल हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व से प्रभावित होकर दमोह एवं बड़वानी जिले के हजारों कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे करीब 300 वाहनों के काफिले में 1 हजार कार्याकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंची और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। मंजू कटारे के साथ बटियागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष मंगल कुशवाहा समेत कई जनपद सदस्य, कई सरपंच शामिल रहे।
कटारे करेंगी पथरिया से दावेदारी
आपको बता दें कि धमेंन्द्र कटारे आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। बताया जा रहा है कि कटारे दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडने की दावेदारी ठोकने की तैयारी कर रहे है। धर्मेंद्र कटारे ने कहा मैं कमलनाथ की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी कहेगी तो वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन चुनाव लड़ने लड़ाने का काम पार्टी नेतृत्व का काम है।
क्या बोले कमलनाथ
कमलनाथ ने धर्मेंद्र कटारे और उनके समर्थकों को पार्टी में शामिल होने पर धन्यवाद दिया। इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि आज प्रश्न किसी उम्मीदवार का नहीं है। चार महीने में चुनाव है, याद रखियेगा। ये उम्मीदवारों का चुनाव नहीं है, ये केवल पार्टी का नहीं है, ये चुनाव मध्य प्रदेश के लोगों का है। अगले चार महीने के लिए सच्चाई का साथ मत छोड़िएगा। जिसको सच्चाई समझ में नहीं आती उनको समझाइएगा उसको बताएगा। 15 महीने की सरकार में आधा समय आचार संहिता में निकल गया। उन्होंने आगे कहा कि हमने 27 लाख किसानों का कर्ज़ा माफ़ किया। चुनाव आते ही घोषणा की मशीन डबल स्पीड से चलती है। मैं आप लोगों से फिर मुलाक़ात करूंगा, ज़िले में आ कर सबसे मिलूंगा।
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में भगदड़ मची हुई है। खास तौर पर बीजेपी नेताओं में भगदड़ तेजी से देखी जा रही हैं। बीजेपी के कई कार्यकर्ता तेजी से कांग्रेस में शामिल हो रहे है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीनों का वक्त बचा हुआ है। चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस जमीनी स्तर पर उतरकर पार्टी को एकजुट और मजबूती प्रदान करने में जुटी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS