दतिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रेड़ा गांव हत्याकांड के 12 आरोपी गिरफ्तार, 20-20 हजार इनाम था घोषित

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में बीते 13 सितंबर को ग्राम रेंडा में हुए हत्याकांड मामले में आज पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।दतिया के सिविल लाइन थाना इलाके ग्राम रेंड़ा में 13 सितंबर को हुए हत्याकांड में फरार चल रहे शेष 12 आरोपियों को पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर हिरासत में ले लिया है। हत्याकांड में फरार हुए आरोपियों पर पुलिस के द्वारा 20-20 हजार रुपये का इमान घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए है।
23 आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम
उपरोक्त हत्याकांड में 5 मृतकों को मिलाकर दोनों पक्षों के कुल 29 आरोपी नामजद हैं। इनमें से एक आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी 23 आरोपियों में से शुक्रवार को 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके थे। शेष 13 आरोपी फरार थे। जिनमें से 12 को पुलिस ने आज गिराफ्तार कर लिया है। एक का उपचार जारी है।
13 सितंबर को खूनी संघर्ष हुआ था
यहां यह उल्लेखनीय है कि ग्राम रेंड़ा में खेत में मवेशियों के घुसने के विवाद पर 13 सितंबर को खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें दांगी व पाल समाज के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी और छह लोग घायल भी हुए थे। दांगी पक्ष के प्रकाश पिता भैयालाल दांगी (55), प्रकाश के छोटे भाई रामनरेश दांगी (40), प्रकाश के बेटे सुरेंद्र (32) और पाल पक्ष के राजेंद्र पिता प्रीतम पाल (30) और राजेंद्र के चचेरे भाई राघवेंद्र पिता ठाकुरदास पाल (35) की मौत हो गई थी। घायल ठाकुरदास पाल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों तरफ से 29 नामजद व चार-पांच अज्ञात लोगों पर हत्या और बलवा की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।
आज इनकी हुई गिरफ्तारी
1- चरन सिंह दांगी पुत्र भगवत सिंह दांगी उम्र 45 साल, 2- संजय पुत्र रामहजूर दांगी उम्र 42 साल, 3- अशोक पाल पिता चेतराम पाल उम्र 45 साल, 4-नरेन्द्र पाल पिता प्रीतम पाल उम्र 33 साल, 5-सुरेश पिता पंचूपाल उम्र 48 साल. 6- बलवीर पिता चेतराम पाल उम्र 48 साल, 7-करनसिंह पिता पंचू पाल उम्र 42 साल, 8- विकास पिता गिरवर पाल उम्र 20 साल, 9 वीरसिंह पिता नाथूराम दांगी उम्र 25 साल, 10- केशव पिता नाथूराम दांगी उम्र 50 साल, 11- सत्यम पिता राममिलन दांगी उम्र 21 साल, 12- शिवम पिता राममिलन दांगी उम्र 26 साल सभी निवासी ग्राम रेड़ा जिला दतिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS