Ujjain family death : घर में मिली एक ही परिवार के चार लोगों की लाश, कारणों से नहीं उठा परदा

उज्जैन। जिले के एक घर में चार शव मिले हैं। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि एक ही परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की है। यह परिवार जानकी नगर में एक किराए के मकान में रहता था। सुबह जब परिजनों द्वारा दरवाजा खटखटाए जाने पर भी गेट नहीं खोला गया तब मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ा था। दरवाजा तोड़ते ही सामने देखा कि पूरे परिवार की मौत हो चुकी है।
मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के जानकी नगर का बताया जा रहा है। यहां एक ही परिवार को चार लोगों की लाशें मिली हैं। जांच में सामने आया है कि इस घर में मनोज राठौर नाम का व्यक्ति अभी-अभी किराए पर परिवार के साथ रहने आया था। लेकिन किसी कारण से उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। जिसका खुलासा मिलने आए एक परिचित के कारण हो पाया है।
नहीं खोला दरवाजा
जानकारी के मुताबिक आज सुबह मनोज राठौर के कुछ परिचित सुबह 10.30 बजे उससे मिलने आए थे। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब मनोज के घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिचितों ने पड़ोसियों को इसके बारे में कहा। तब पड़ोसियों ने भी भी दरवाजा खोलने का प्रयास किया। मौके पर भीड़ भी जमा होने लगी थी। कुछ देर के प्रयास के बाद पड़ोसियों ने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर दिल दहला देने वाला था। मनोज राठौर फंदे पर झूल रहा था तो वहीं उसकी पत्नी ममता और दोनों बच्चे एक बेटा और एक बेटी ज़मीन पर मृत पड़े थे। पत्नी और बच्चों के मुह से झाग भी आ रहा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई।
नहीं हुई थी दोनों की शादी
मनोज के पिरजनों से पूछे जाने पर सामने आया कि मनोज और ममता की शादी नहीं हुई थी। न ही ये दोनों बच्चे मनोज के थे। बताया गया है कि मनोज की शादी जिस लड़की से हुई थी वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी इस कारण मनोज ने उसे छोड़ दिया था। ऐसे ही ममता की भी 15 साल पहले नागदा में किसी से शादी हुई थी। वह ममता को बहुत मारा करता था। जिससे महिला ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। ये दोनों बच्चे भी मनोज के नहीं ममता और उसके पहले पति के थे। ममता और मनोज आमने सामने रहा करते था। जिसके बाद दोनों में घनिष्टता बढ़ गई। फिर करीब पांच साल पहले दोनों शादी किए बिना ही एक साथ रहने लगे थे।
बढ़ गया था कर्ज
रिश्तेदार और पड़ोसियों ने बताया कि मनोज गढ़कालिका माता मंदिर के बाहर पूजन सामग्री और खिलौने बेचा करता था। उसके मकान का किराया 1800 रुपए था। इसी बीच उसने कर्ज भी लेना शुरू कर दिया था। सूदखोर आए दिन उसके घर आकर उसे पर्शान किया करते थे। संभावना जताई जा रही है कि यह भी परिवार की मौत का कारण हो सकता है।
मुरैना में मिली सड़ी हुई लाश
वहीं मुरैना में जावद थाने की सरवानिया चौकी क्षेत्र में अज्ञात लाश मिली हैं। जो तीन अलग-अलग हिस्सों में बंटी हुई है। लाश का ऊपर और नीचे का हिस्सा भी अलग-अलग हो चुका है। वहीं कुछ हिस्सों में कीड़े तक लग चुके हैं। लाश सड़ी गली हालत में बरामद की गई है। लाश की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। लाश के सभी हिस्सों को बंटोरा जा रहा है। साथ ही पुलिस लाश की शिनाखत में भी जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS