MP CRIME NEWS; 2 दिन से लापता महिला की नायन डैम में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला

नागदा ; मध्यप्रदेश के नागदा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस को दो दिन से लापता महिला की लाश नायन डैम के पास मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। बता दें कि महिला का नाम मंजू था। जो कि नागदा की रहने वाली है। बता दें कि ये पूरी घटना बलराम थाने की बताई जा रही है।
पारिवारिक विवाद के परेशान थी महिला
घटना की जानकारी देते हुए एसडीओपी बृजेश श्रीवास्तव शाहिद ने बताया कि मृतक महिला का नाम मंजू है। जो कि नागदा की रहने वाली है। जो बीते दो दिन से लापता था। जिसकी लाश आज डैम पर मिली। इसके साथ ही पुलिस ने आगे बताया कि महिला नगर पालिका कर्मचारी है। जो पारिवारिक विवाद के परेशान थी। इस वजह से उसने ये कदम उठाया। जांच के दौरान महिला के घर से सुसाइड नोट मिला है। फ़िलहाल इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS