युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट में गहरा घांव होने से हालत नाजुक

भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित विजय मार्केट बरखेड़ा में एक युवक पर दो लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उसने दो हमलावरों के नाम डॉक्टर को बताए है। पुलिस ने घायल के छोटे भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार खेमचंद बंजारा पिता मोतीलाल (40) बंजारा मोहल्ला, ग्राम झागरिय, अवधपुरी में रहता है। वह मजदूर है और पिपलानी के सतनामी नगर पीठे पर काम की तलाश में जाता था। गुरुवार सुबह भी काम पर जाने का कहकर घर से निकला था। सुबह करीब दस बजे राहगीरों ने उसे विजय मार्केट बरखेड़ा के पास घायल अवस्था में देख एम्बुलेंस को सूचना दी। खेमचंद के पेट में चाकू के गहरे घांव थे। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने उसे इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां तुरंत ही हमीदिया के लिए रैफर कर दिया गया। हमीदिया में खेमचंद ने डॉक्टर को बताया रिश्तेदार गुड्डा और ईश्वर ने चाकू मारा है। घटना की जानकारी मिलते ही उसका छोटा भाई मलखान बंजारा भी अस्पताल पहुंच गया। पुलिस अस्पताल पहुंची तो खेमचंद बयान देने की स्थिति में नहीं था। छोटे भाई मलखान ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई अकेला रहता है और मजदूरी करता है। वह पीठे के बजाए विजय मार्केट कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। हमलावर खेमचंद के करीबी बताए जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS