हादसे में मजदूर की मौत, आरोप- एक्सप्रेस-वे के निर्माण में सुरक्षा संसाधनों का अभाव

हादसे में मजदूर की मौत, आरोप- एक्सप्रेस-वे के निर्माण में सुरक्षा संसाधनों का अभाव
X
ब्रिज बनाते समय हुई दुर्घटना, हादसे में दर्जन भर मजदूर घायल भी हो गये हैं। पढ़िए पूरी खबर-

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान बड़ा हादसा होने की खबर है। आरोप है कि सुरक्षा संसाधनों के अभाव के चलते हादसा हुआ है। इस हादसे में दर्जन भर मजदूर घायल भी हो गये हैं।

यह काकनवानी थाना क्षेत्र के चौखवाड़ा ग्राम की घटना है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान हादसा हुआ है। ब्रिज बनाते समय हुई दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और 12 मजदूर घायल हो गये।

हादसे में 30 वर्षीय शैतान कटारा नामक मजदूर की मौत हो गई है। दुर्घटना में घायल मजदूरों का थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है। एक्सप्रेस वे निर्माण कर रही कंपनी पर सुरक्षा संसाधनों में लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं।

Tags

Next Story