नहीं माने दीपक जोशी, बिना शर्त ज्वाइन करेंगे कांग्रेस, जानिए किसने की मनाने की कोशिश

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति के संत भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के पुत्र पूर्व मंत्री दीपक जोशी अंतत: नहीं माने। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा आदि ने उनसे बात की लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। उन्होंने एलान कर दिया कि वे बिना शर्त कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। जाेशी के अनुसार भाजपा के कई अन्य नाराज नेता भी कर सकते हैं।
भाजपा ने चला था प्रतिमा लगाने का दांव
दीपक जोशी के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच सरकार ने कल ऐलान किया था कि स्वर्गीय कैलाश जोशी की प्रतिमा 15 दिन के अंदर मंत्रालय परिसर में लगाएगी लेकिन दीपक पर यह दांव भी नहीं चला। सरकारी आवास उन्होंने परसों रात में ही खाली कर दिया था। उन्होंने संकेत दिया है कि वे शीघ्र बिना शर्त कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS