मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग, जानिए कमलनाथ के साथ किस भाजपा विधायक ने की यह मांग

भोपाल। राजस्थान सरकार द्वारा निर्णय लिए जाने के बाद मध्यप्रदेश में भी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठने लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए यह मांग की तो भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काे पत्र लिखकर यह मांग कर डाली। त्रिपाठी ने कहा है कि नई पेंशन स्कीम में कर्मचारियोां के आर्थिक हित सुरक्षित नहीं है।
कर्मचारियों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी
कमलनाथ ने कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मैं मांग करता हूं कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार भी प्रदेश के कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन प्रणाली को प्रदेश में तत्काल लागू करे। कर्मचारियों के हित में 1 जून 2005 के पहले की पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाए। नई पेंशन स्कीम में कर्मचारियों को काफी कम पेंशन की राशि मिल रही है, जिससे उनको जीवन यापन में काफ़ी मुश्किल आ रही है। कांग्रेस कर्मचारियों के साथ है और वो उनके हित के लिये हर लड़ाई लड़ेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS