मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ नरेला में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ नरेला में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
X
मंहगाई, बेरोजगारी, बढ़े हुए बिजली बिल और विधायक रामेश्वर शर्मा की गलत बयानबाजी को लेकर कांग्रेस ने नरेला विधानसभा में जन जागरण पदयात्रा निकाली। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान एवं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष आसिफ जकी के नेतृत्व में रेलवे इंस्टिट्यूट चांदबड़ से शुरू हुई..

भोपाल। मंहगाई, बेरोजगारी, बढ़े हुए बिजली बिल और विधायक रामेश्वर शर्मा की गलत बयानबाजी को लेकर कांग्रेस ने नरेला विधानसभा में जन जागरण पदयात्रा निकाली। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान एवं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष आसिफ जकी के नेतृत्व में रेलवे इंस्टिट्यूट चांदबड़ से शुरू हुई इस पद यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ता मंहगाई, बेरोजगारी, बढ़े हुए बिजली बिल, नरेला की खस्ताहाल सड़कों के खिलाफ तख्तियां लिए हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेहरू चौक पहुंचे।

यात्रा का समापन एक सभा के साथ हुआ। जिसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर साजिद अंसारी, कप्तान सिंह यादव, प्रताप गुर्जर, आशाराम शर्मा, फैरन सिंह, प्रताप भानु सिंह, रियाज मौलाना, एडी पनेरिया, अशरफ खान, अहमद खान और उपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags

Next Story