MP Crime : आचार संहिता के बावजूद लेकर घूम रहे थे अवैध हथियार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP Crime : आचार संहिता के बावजूद लेकर घूम रहे थे अवैध हथियार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
जिले में आचार संहिता का उल्लंघन करते चार आरोपीयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ये बेखौफ आरोपी अवैध हथियार लेकर बाइक पर घूम रहे थे।

अलीराजपुर। जिले में आचार संहिता का उल्लंघन करते चार आरोपीयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ये बेखौफ आरोपी अवैध हथियार लेकर बाइक पर घूम रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही इन चारों दो दबोच लिया गया है। उनके पास से बंदूक के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मामला अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेजवाड़ा का बताया जा रहा है। जिले में आचार संहिता लगी हुई है। इस कारण सभी लोगों के लाइसेंसी हथियार प्रशासन द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। लेकिन अब भी एसे कई लोग हैं जो अवैध हथियार अपने पास रखे हुए हैं। लाइसेंस न होने के कारण प्रशासन के पास इनकी जानकारी नहीं है। आज आजाद नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर के बताए आरोपियों को तुरंत गिरफ्त में लेकर हथियार जब्त कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से एक नाल 12 बोर की 02 बंदुक 07 जिंदा कारतूस व दो मोटर सायकल जप्त की गई हैं। अवैध हथियार रखने के कारण पुलिस ने चारों आरोपियों पर 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Tags

Next Story