Sawan 2023: सावन के पहले दिन महाकाल के दरबार में हुई भक्त की मौत, मची अफरा तफरी, जानें वजह

Sawan 2023: सावन के पहले दिन महाकाल के दरबार में हुई भक्त की मौत, मची अफरा तफरी, जानें वजह
X
जहां सभी लोगों ने श्रध्दा भक्ति के साथ महादेव की पूजा अर्चना की। इस दौरान एक भक्त की महादेव की शरण में मौत हो गई। बता दें कि बाबा महाकाल के दर्शन करने आया श्रद्धालु सुबह अचानक गश खाकर गिर गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। महाकाल थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

भोपाल ; आज से सावन शुरू हो गया है। कहा जाता है सावन का महीना महादेव को अति प्रिय है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जिसके चलते बड़े तादाद में आज महाकाल की नगरी उज्जैन में भक्तों का ताता लगा हुआ है। महाकाल के दर्शन करने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी भक्त पहुंचते है। ताकि उनकी मनोकामना पूरी हो सके। इसी कड़ी में आज राजस्थान के प्रतापगढ़ से 20 श्रद्धालुओं का दल महाकाल दर्शन करने उज्जैन आया था।

महादेव के शरण में भक्त की हुई मौत

जहां सभी लोगों ने श्रध्दा भक्ति के साथ महादेव की पूजा अर्चना की। इस दौरान एक भक्त की महादेव की शरण में मौत हो गई। बता दें कि बाबा महाकाल के दर्शन करने आया श्रद्धालु सुबह अचानक गश खाकर गिर गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। महाकाल थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

मृतक की पहचान गौतम मीणा के नाम से हुई

बता दें कि 45 साल के मृतक का नाम गौतम मीणा है। जो की राजस्थान का रहने वाल है। कहा जा रहा है कि गौतम की मौत हार्ट अटैक से हुई है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा। मृतक के परिजनों को भी इस दुखत घटना की जानकारी दे दी गई है। गौतम की अचानक हुई मौत से परिवार में दुःख का माहौल है।

Tags

Next Story