UJJAIN : महाकाल के दर्शन के लिए मुंबई से उज्जैन पहुंचा भक्त, दान किए 2,21,000 रूपए, मंदिर समिति ने किया सम्मान

उज्जैन ; महाकाल के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा है। इसलिए आए दिन उनके दरबार में भक्तों का तांता लगा रहता है। इसी कड़ी में मुंबई से उज्जैन पहुंचे भक्त ने बाबा की भक्ति भाव लीन होकर दान सवरूप 2,21,000 रूपए बाबा के चरणों में अर्पित किये। इसके साथ ही दानदाता ने बाबा का आशीर्वाद लिया और महाकाल लोक के दर्शन किये। महाकाल के प्रति श्रद्धा देख मंदिर समिति ने भक्त को समान्नित किया।
21,000 रुपये नगदी और 2 लाख का चेक किया दान
मिली जानकारी के अनुसार भक्त मुंबई का रहने वाला है। जिसका नाम सुरेश भाई पटेल है, जो हाल ही में अपने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचा था। इस दौरान सुरेश भाई को मंदिर के दर्शन व्यवस्था इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने यहां 21,000 रुपये नगदी और 2 लाख का चेक बाबा महाकाल को अर्पित किया है। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत सम्मान भी किया गया।
200 करोड़ रुपए से अधिक का भक्तों ने किया दान
मंदिर समिति ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में ऐसे ही श्रद्धालु यहां चलाए जाने वाले अनेक प्रकल्पों मे यथाशक्ति दान करते हैं। कोई बाबा महाकाल को स्वर्ण, रजत के आभूषण अर्पित करता है तो कोई नगदी के साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर की गौशाला और अन्य क्षेत्र में भी दान पूर्ण कर धर्मलाभ अर्जित करता है। भक्तो के दान के चलते अक्सर महाकाल का भंडारा घर भरा रहता है। इसके साथ ही बता दें कि सावन के महीने में उज्जैन के महाकाल मंदिर पर जमकर धन वर्षा हुई। जिसके चलते इस बार 200 करोड़ रुपए से अधिक का दान भक्तों ने महाकाल को अर्पित किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS